Jamshedpur : एनटीटीएफ के दो छात्रों को 12 लाख के पैकेज पर किया गया लॉक

 

जमशेदपुर : यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार है, तो सफलता आपकी ग़ुलाम हो जाएगी. इसे सिद्ध कर दिखाया एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट गोलमुरी के छात्रों ने. एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी में विभिन्न कंपनियों द्वारा कैंपस सेलेक्शन किया गया.  जिसमें फाइनल ईयर के छह छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित किया गया. कैंपस सिलेक्शन में मुख्यतः लिखित परीक्षा, तकनीकी क्षमता का ज्ञान एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद हुआ.  जिसमें छात्रों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया और प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी जगह सुनिश्चित की. डिप्लोमा इन टूल इंजीनियरिंग और डिजिटल विनिर्माण से टूल इंजीनियरिंग और डिजिटल विनिर्माण आदित्य कुमार सिंह एवं कवलजोत सिंह को दुबई, यूएई की बाल्मर लॉरी कंपनी द्वारा 12 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया.

इसे भी पढे़ें : Jamshedpur : भालूबासा में पिछले साल हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहराब को किया गिरफ्तार

छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई

छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान की प्राचार्य एवं शिक्षकों को दिया है. प्राचार्य प्रीता जॉन, उप प्राचार्य रमेश राय ने छात्रों की उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर जीवन के इस नए पथ पर अग्रसर होने पर सुनहरे भविष्य की कामना की.  छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्थान गौरवान्वित है. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया.  हरीश कुमार, दीपक सरकार, लक्ष्मण सोरेन नकुल कुमार के साथ उप प्रबंधक प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

इसे भी पढे़ें : Baharagora : सीपीआई संगठन की मजबूतीकरण को लेकर लोकल कमेटी ने की बैठक आयोजित

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time