Bahragora: बहरागोड़ा में ‘देश बांदना’ के साथ मना सोहराय, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैल मालिकों को मिला पुरस्कार

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड की खेडुआ पंचायत अंतर्गत श्यामडिंगा गांव के फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को ‘देश बांदना’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसी आयोजन के साथ झारखंड के महान लोकपर्व सोहराय का पारंपरिक ढंग से समापन हुआ। पर्व के अंतिम दिन ग्रामीणों ने मवेशियों को खूंटे से बांधकर पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से उत्सव मनाया। इस अवसर पर पशुधन पूजा की गई, जो सोहराय पर्व का मुख्य आकर्षण है।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैल मालिकों को भी सम्मानित किया गया:
अजित सिंह – प्रथम पुरस्कार
शत्रुघ्न सिंह – द्वितीय पुरस्कार
ईश्वर मुर्मू – तृतीय पुरस्कार

इसके अलावा कुल 10 प्रतिभागियों को ग्राम सभा की ओर से सम्मानित किया गया।

समाजसेवी लखविंदर मुंडा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सोहराय झारखंड का एक महान लोकपर्व है। यह पशुधन के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है और हमारी सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाता है।

इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, राज किशोर सिंह, कार्तिक सिंह, सुशील सिंह, संदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सबने मिलकर सोहराय पर्व की इस खास परंपरा को उत्साहपूर्वक मनाया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करना चाहती है तपस्या चटर्जी जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन…

Spread the love

West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *