Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करना चाहती है तपस्या चटर्जी

जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन चटर्जी एवं महुआ चटर्जी की बेटी तपस्या चटर्जी इस वर्ष जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 2025-2026 में “सोशल मीडिया स्टार” के खिताब से नवाजी गई. उक्त प्रतियोगिता में पूरे देश से अलग-अलग आयु वर्ग के कुल 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. जिसमें तपस्या चटर्जी ने 28 प्रतिभागियों (आयु वर्ग 11-12) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया स्टार का खिताब अपने नाम किया. तपस्या की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार व परिजन काफी गौरवांवित हैं.

तपस्या चटर्जी की माता महुआ चटर्जी ने बताया कि सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से यूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के बारे में जुलाई 2025 में जानकारी मिली. जिसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत प्रतियोगिता में भाग लिया. इंट्रोडक्शन एवं परफॉर्मेंस के आधार पर सफलता मिलती गई. उन्होंने बताया कि जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का फाइनल जयपुर में 6, 7 एवं 8 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया. जिसमें पहले दिन ट्रेनिंग, दूसरे दिन कल्चरल एवं तीसरे दिन गाउन राउंड हुआ. तीनों राउंड में 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिसमें तपस्या चटर्जी ने बेहतर फरफॉर्मेंस करते हुए सोशल मीडिया स्टार बेस्ट मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. ज्ञातब्य हो कि तपस्या चटर्जी के पिता तुहीन चटर्जी पेशे से शिक्षक हैं. जबकि माता महुआ चटर्जी टाटा मोटर्स की कर्मचारी हैं. तपस्या चटर्जी ने बताया कि उसका सपना डॉक्टर बनना है. जिससे चिकित्सा क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर वह समाज सेवा कर सके.

 

इसे भी पढ़ें : Potka : डायन प्रथा एक सामाजिक कलंक है, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और जागरूकता खत्म करने का मूल मंत्र  :  डॉ. रजनी महाकुड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time