Potka : विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर एक्शन में प्रशासन, कोवाली–डुमरिया मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरू

पोटका : पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड के प्रमुख सड़क कोवाली-डुमरिया मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार के संज्ञान लेने के बाद गुरुवार को प्रशासन तत्काल एक्शन में आया है। विधायक के निर्देश के बाद निर्माधीन सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी है और उन्होंने विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार जताया।

ग्रामीणों की परेशानी पर विधायक ने लिया तत्काल संज्ञान

जिले में हो रहे भारी बारिश के कारण अत्यंत जर्जर हुए डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत सुशनीगड़िया गांव से मरम्मत का कार्य जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया। सड़क की जर्जर स्थिति की जानकारी मिलने के बाद विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए विभिन्न सड़को की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद विभाग ने बिना देरी किए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

मुआवजा मिलते ही स्वीकृत सड़कों का भी शुरू होगा निर्माण

गौरतलब है कि पोटका विधानसभा क्षेत्र में विधायक संजीव सरदार के प्रयास से कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन कुछ स्थानों पर रैयतों को अब तक जमीन का मुआवजा नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मुआवजा मिलने के बाद ही संबंधित जमीन पर सड़क निर्माण का रास्ता साफ होगा।

ग्रामसभा के माध्यम से मुआवजा दिलाने की पहल

ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही ग्रामसभा आयोजित कर ग्राम प्रधान एवं संबंधित रैयतों के साथ बैठक की जाएगी। इसके माध्यम से रैयतों को उनका मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि विधायक संजीव सरदार के अथक प्रयास से स्वीकृत सड़क योजनाओं का निर्माण जल्द शुरू हो सके।

विकास कार्य में कोई रुकावट नहीं आने देंगे– ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि विधायक संजीव सरदार लगातार क्षेत्र की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सक्रिय हैं। सड़क की मरम्मत शुरू होना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि मुआवजा संबंधी मामलों का समाधान होते ही बाकी स्वीकृत सड़कों का निर्माण भी तेजी से शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें : Potka :  भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें व पुलिया की होगी मरम्मत, पोटका-डुमरिया-जमशेदपुर प्रखंड की प्रमुख सड़कों को किया गया चिन्हित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में महिला से चेन छिनतई मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई चेन बरामद

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छिनतई के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित कर्मकार उर्फ सिमुल को पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : 6 सितंबर को MLA सरयू राय राय द्वारा आयोजित शिक्षा सेमिनार में तीन सत्र होंगे, आंदोलन करने वाले छात्र भी होंगे शामिल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एक बार फिर साफ किया है कि 6 सितंबर को होने वाले सेमिनार में झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में कमियों के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time