Jharkhand: घाटशिला उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, कई नेता झामुमो में शामिल

रांची:  घाटशिला उपचुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बीजेपी को जोरदार झटका दिया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी अब झामुमो में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को कांके स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय में सभी नेताओं ने झामुमो की सदस्यता ली और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।

शामिल हुए बड़े नाम
इस अवसर पर शामिल हुए प्रमुख नेता और पदाधिकारी हैं:
सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती
घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा
मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों
भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश महाली
जमशेदपुर के जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह
साथ ही कई अन्य स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी झामुमो का दामन थामा।

बीजेपी पर आरोप और निष्कासन
झामुमो में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर वे झामुमो में आए हैं। बीजेपी ने इन नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने घाटशिला उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खिलाफ प्रचार किया। इसके चलते पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया।

झामुमो की प्रतिक्रिया
कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी तथा जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू उपस्थित रहे।
झामुमो ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी की ताकत बढ़ी है और उपचुनाव में झामुमो की स्थिति मजबूत होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar Elections: मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या, छोटे सरकार पर लगा आरोप

Spread the love

Related Posts

West Bengal : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दिया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिस्टर बोस को नवंबर 2022 में पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया था।…

Spread the love

Seraikela : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक पर मरीज का इलाज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष ने डॉक्टर को लगाई फटकार, डीएस से कार्रवाई की मांग

सरायकेला :  सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ पी एम बाड़ा के द्वारा मरीज का उपचार करने को लेकर पैसे की मांग करने की सूचना पर गुरुवार को सरायकेला नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *