Bihar Elections: मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या, छोटे सरकार पर लगा आरोप

मोकामा:  बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जनसुराज समर्थक और सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई। वह जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मोकामा: हॉट सीट और राजनीतिक तनाव
मोकामा विधानसभा सीट हमेशा से राजनीतिक रूप से संवेदनशील रही है। यहां से लंबे समय तक बाहुबली नेता अनंत सिंह चुनाव जीतते रहे हैं। इस बार भी जेडीयू ने अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि आरजेडी ने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा है। दुलारचंद यादव कभी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ भी रहे हैं और स्थानीय राजनीति में उनका विशेष प्रभाव था।

हत्या के आरोप और प्रतिक्रिया
दुलारचंद के परिजन और जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी ने इस हत्या का आरोप अनंत सिंह पर लगाया है। इस पर अनंत सिंह का कहना है: “हम टाल में वोट मांग रहे थे। भीड़ देखकर लगा कि विपक्षी वोट मांग रहे हैं। हमारी कुछ गाड़ियां आगे बढ़ गई और पीछे रह गई। इस पर हमला हुआ। ये सब सूरजभान की साज़िश है।”

प्रशासन का बयान
पटना जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने कहा: “मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस झड़प में संदेहास्पद स्थिति में दुलारचंद यादव की मृत्यु हुई। वह पूर्व में कई आपराधिक मामलों में नामजद थे। पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।”

नेताओं और पार्टियों की प्रतिक्रियाएं
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने दुलारचंद की हत्या की।
जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी नेता मोकामा गए हैं, अधिक जानकारी मिलने पर बयान देंगे।
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि ऐसी हत्याएं लोकतंत्र में निंदनीय हैं, लेकिन कानून अपना काम करेगा।

स्थानीय पत्रकारों का बयान
मोकामा के पत्रकार अनुभव ने बताया कि दुलारचंद यादव कभी लालू, कभी नीतीश के करीब रहे। 90 के दशक में उनका बाढ़ और मोकामा टाल में बड़ा प्रभाव था और उन्हें बाहुबली के तौर पर जाना जाता था।

इससे पहले बुधवार देर शाम टिकारी विधानसभा क्षेत्र में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी अनिल कुमार पर भी प्रचार के दौरान जानलेवा हमला हुआ था।
पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी ने इसे महागठबंधन की हताशा और कायरता का उदाहरण बताया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: चाईबासा में नो-एंट्री विवाद बढ़ा, पुलिस पर पथराव के आरोप में 6 महिलाएं समेत 16 गिरफ्तार

 

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

    Spread the love

    Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

    बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time