Bihar Politics : 7 को  जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना, करेंगे पूरे बिहार का भ्रमण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 7 मार्च यानी शनिवार को निशांत कुमार जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. दरअसल, जेडीयू की शुक्रवार को पटना में अहम बैठक हुई. इस बैठक में कई विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से निशांत को बड़ी जिम्मेवारी देने की मांग की. संजय झा ने कहा कि निशांत के साथ पूरी पार्टी खड़ी है. ललन सिंह ने भी इसका समर्थन किया और बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही.बैठक के बाद जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सभी विधायकों और सांसदों ने निशांत के राजनीति में आने को लेकर स्वागत किया है. सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के फैसले के साथ होने की बात कही.दरअसल, शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चिंता मत कीजिए. पहले की तरह ही काम होगा. किसी को कोई परेशानी नहीं होगी. हम बिहार में भी रहेंगे. नीरज कुमार ने कहा कि बैठक में विधायकों और मंत्रियों के आंख से आंसू निकल रहे थे. काफी मार्मिक क्षण था.

इसे भी पढ़ें : Congratulations : रणवीर सेना के प्रमुख रहे स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में पाई सफलता, टॉप 20 में बिहार से चार ने पायी सफलता

Spread the love

Related Posts

Congratulations : रणवीर सेना के प्रमुख रहे स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में पाई सफलता, टॉप 20 में बिहार से चार ने पायी सफलता

नई दिल्ली : बिहार में जातीय हिंसा के दौर में सवर्णों द्वारा बनाए गए रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है।…

Spread the love

Bihar Politics : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना जनादेश का अपमान : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र कुमार पाण्डेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *