जिला कांग्रेस की ओर से शताब्दी वर्ष समारोह का किया गया आयोजन

महात्मा गांधी सौ वर्ष पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे – आनन्द बिहारी दुबे

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित की गई.  जिला कांग्रेस कमिटी और गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस के तत्वावधान में 10 नंबर बस्ती, हिन्दुस्तान मित्र मंडल चौक के समीप महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया और संचालन प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि डाॅ. प्रदीप कुमार बलमुचू, अशोक चौधरी  उपस्थित रहे. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 26 दिसंबर 1924 को बेलगाम, कर्णाटक में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 39वाॅ अधिवेशन आयोजित हुआ था. जिसमें महात्मा गाँधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था.

घाटशिला के अमाईनगर गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

ये थे उपस्थित

मौके पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह, डाॅ. प्रदीप कुमार बलमुचू, राकेश तिवारी, अशोक चौधरी, सामंता कुमार, फकीर चन्द्र अग्रवाल, केके शुक्ल, योगेन्द्र सिंह यादव, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अतुल गुप्ता, ज्योति मिश्र, खगेनचन्द्र महतो, अशोक सिंह, रामदरस चौधरी, सुशीला पांडेय, गीता सिंह, मनोज कुमार सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, मनोज उपाध्याय, रविन्द्र शर्मा, सतीश कुमार, धीरज कुमार, त्रिनाथ, सन्नी सिंह, राजा बक्शी सहित कांग्रेसजन एवं बस्ती के निवासी उपस्थित ऱहे.

युवक को जबरन कार में बैठा चलते बने तीन लोग, पुलिस कर रही मामले से इनकार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता जताई

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में फैल रही बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद…

Spread the love

Jamshedpur: टाटा स्टील UISL के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन, विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  टाटा स्टील यूआईएसएल (JUSCO) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर ने जमशेदपुर शहर और उद्योग जगत में गहरा शोक पैदा कर दिया। जदयू युवा मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *