युवक को जबरन कार में बैठा चलते बने तीन लोग, पुलिस कर रही मामले से इनकार

कार में सवार होकर आए थे तीन व्यक्ति, एक युवक को उठाकर जबरन कार में डाला

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक से एक युवक का बुधवार शाम को अपहरण कर लिया गया.  भारत स्विट के समीप बुधवार की शाम एक ब्रेजा कार से आए 3 लोग ने स्टेशन चौक के पास खड़े एक युवक को जबरन कार में बैठा कर वहां से चलते बने. कार में सवार होकर आये लोग नेता जी सुभाष चौक की ओर से घाटशिला स्टेशन चौक पहुंचे थे. वहां पर कार को रेलवे परिसर में खड़ा कर उतरे, इसी दौरान एक चाय दुकान के समीप टहल रहे एक 35 वर्षीय युवक को पकड़ कर कार में जबरन बै़ठा लिया.

खुखड़ाडीह में यूनियन बैंक ने लगाया शिविर, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा से जुड़े लोग

चर्चा का माहौल गर्म

यह घटना शाम के करीब 5:45 बजे की बताई जाती है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार होकर जो तीन लोग आए थे, उसकी उम्र 45 से 50 वर्ष के आसपास थी. वहीं जो व्यक्ति को पकड़ कर ले गया उसकी उम्र 35 के आसपास बताई जा रही है. लेकिन उसमें से कोई भी घाटशिला का नहीं था. हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस एवं घाटशिला थाना पुलिस भी मौके वारदात पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इस संबंध में घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने कहा कि ऐसी कोई भी घटना की जानकारी घाटशिला पुलिस को नहीं है, फिर भी अपने स्तर से जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी है. संभावना यह भी जताया जा रहा है कि हो सकता है किसी दूसरे राज्य की पुलिस सिविल वर्दी में लोकेशन के आधार पर आकर उस व्यक्ति को उठाकर ले गई हो या फिर अपराधी ही अपराधी को उठाकर ले गए हैं. हालांकि मामले को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल गर्म है. लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि जिस युवक को पकड़ के ले गए ,वह कौन थे या फिर पकड़ने आए लोग कौन थे.

टाटा स्टील की गुवा विजय-टू खदान में झारखंड मजदूर यूनियन की आर्थिक नाकेबंदी तीसरे दिन भी रही जारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time