घाटशिला : पंचशील कमेटी अमाईनगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर रही है. इसे लेकर बुधवार दोपहर घाटशिला प्रखंड के अमाईनगर गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. महिलाएं कलश लेकर अमाईनगर गांव से स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंची. इसके बाद जल से कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण कर पूजा अर्चना शुरू किया गया. श्रीमद् भागवत कथा का पाठ सरायकेला के आचार्य संजय पांडेय द्वारा शुरू किया गया. सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में सहयोगी आचार्य के रूप में रघुनाथ पांडेय भी शामिल थे. इस संबंध में गौतम धवल देव ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा कमेटी के अध्यक्ष नारायण धीवर, संरक्षक मृत्युंजय बेरा, सचिव विशेश्वर भगत की देखरेख में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अमाईनगर गांव में किया जा रहा है. श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कमेटी के द्वारा व्यापक तैयारी की गई है. कथा के समाप्ति पर प्रसाद वितरण एवं आरती की गई. पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा.
There is no ads to display, Please add some



















































