Chaibasa: कोल्हान के आदिवासी गठबंधन ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- अत्याचार बर्दाश्त नहीं

गुवा:  पश्चिमी सिंहभूम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिचरण साण्डिल ने परिवहन मंत्री और सदर विधायक के आवास घेराव कर रहे आदिवासियों पर जिला प्रशासन की कार्यवाही की कड़ी निंदा की है।

हरिचरण साण्डिल ने बताया कि आंदोलनकारियों, महिलाओं और बच्चों को रात में धरना स्थल से घसीट कर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उन्होंने इसे गैर-जिम्मेदाराना और अत्याचारपूर्ण बताया।

साण्डिल ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार और जिला प्रशासन आदिवासियों के आंदोलन के हर प्रयास में हिंसक और असंवेदनशील व्यवहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण और पुलिसिया कार्रवाई दोनों मिलकर आदिवासियों के खिलाफ हो रही हैं।

हरिचरण साण्डिल ने कहा कि कोल्हान के आदिवासी अब जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार का चेहरा और चालाकी पहचान चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा आदिवासियों को खत्म करने का प्रयास जनता कभी पूरा नहीं होने देगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर  : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने असम के कार्बी आंगलोंग में 6 मार्च 2026 को एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट…

Spread the love

Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *