जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडीटाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों फैनुक कंपनी द्वारा कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता एवं साक्षात्कार के बाद छह छात्रों का चयन किया गया. सभी छात्रों का पांच लाख के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ. छात्रों के चयन से संस्थान परिवार गौरवांवित है.
जापानी रोबोटिक्स कंपनी है फैनुक
फैनुक (FANUC) जापानी कंपनियों का एक समूह है जो रोबोटिक्स और कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल वायरलेस सिस्टम जैसे स्वचालन उत्पाद और सेवाएं प्रदान करता है. सभी छात्रों ने 05 राउंड के सलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर कंपनी में अपनी जगह बनाई. चयनित छात्रों में मेकाट्रॉनिक्स (डिप्लोमा) फाइनल ईयर के गौतम कुमार, शिवम, अक्षत गुप्ता, किसलय झा, संदीप पॉल औऱ इलेक्ट्रॉनिक के सूरज पॉल शामिल हैं. सभी छात्र फैनुक के बैंगलोर स्थित कंपनी में योगदान देंगे. छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौरवांवित है. संस्थान ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची गुरूद्वारा के पीछे कचरे के ढेर में लगी आग, समीप खड़ी पांच बाइक व साइकिल जलकर खाक
There is no ads to display, Please add some



















































