Jamshedpur : कीताडीह में शराब के नशे में युवक ने काटी गर्दन की नस, गंभीर हालत में MGMCH में कराया गया भर्ती 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में शुक्रवार की रात एक युवक ने आपसी विवाद के दौरान गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी अमित सिंह (24) डीवीसी के एक ठेकेदार के अधीन मीटर लगाने का काम करता है। शुक्रवार को वह सुबह से ही नशे की हालत में था और इसी बात को लेकर घर के सदस्यों के साथ उसका विवाद हो रहा था। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार झगड़ा करता रहा।

अमित के भाई बिल्लू सिंह ने बताया कि पूरे दिन घर में विवाद की स्थिति बनी रही। स्थिति को देखते हुए रात करीब साढ़े नौ बजे बागबेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के सामने परिजनों के साथ बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान अमित सिंह पुलिस बुलाए जाने से नाराज हो गया। गुस्से में आकर उसने अचानक किसी धारदार वस्तु से अपने गले की नस काट ली। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत उसे संभाला और गंभीर हालत में इलाज के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कपाली से युवती लापता, परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time