Saraikela: कपूर बागी के घर पहुँचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

Spread the love

सरायकेला-खरसावां: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ चांडिल प्रखंड के चिलगू-चाकुलिया स्थित अपने फुफेरे भाई व झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत कपूर कुमार टुडू (कपूर बागी जी) के पैतृक आवास पहुंचे.

यहां उन्होंने स्व. टुडू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने दिवंगत के शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

झारखंड आंदोलन के एक सजग प्रहरी थे कपूर टुडू
कपूर बागी जी झारखंड आंदोलन के एक निष्ठावान कार्यकर्ता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे. उनका निधन 6 मई 2025 को हुआ था. वे अपने पीछे माता, पत्नी, दो पुत्रों एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं.

मुख्यमंत्री की इस निजी यात्रा ने यह स्पष्ट किया कि झारखंड की राजनीति में भावनाओं और व्यक्तिगत संबंधों की भी गहरी भूमिका है.

इसे भी पढ़ें : Bihar Election: बिहार में अकेले ताल ठोकने की तैयारी में झामुमो, गठबंधन से असंतुष्ट JMM ने दिखाए संकेत


Spread the love

Related Posts

tribute : गुरुजी के निधन से झारखंड की राजनीति में बड़ा शून्य उत्पन्न हुआ: सरयू राय

Spread the love

Spread the loveरांची/जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सांसद शिबू सोरेन के निधन को मर्माहत करने वाला बताया है। यहां…


Spread the love

Homage to Shibu Soren: दिल्ली से रांची पहुंचा दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर

Spread the love

Spread the loveरांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समुदाय के नेता शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर भारी श्रद्धा और सम्मान के बीच पहुंचा। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता,…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *