Congratulations : रणवीर सेना के प्रमुख रहे स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में पाई सफलता, टॉप 20 में बिहार से चार ने पायी सफलता

नई दिल्ली : बिहार में जातीय हिंसा के दौर में सवर्णों द्वारा बनाए गए रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है।

रणवीर सेना के सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती और इंदु भूषण सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है. आकांक्षा सिंह ने 301वां स्थान हासिल किया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसपी) की सिविल सेवा परीक्षा में आकांक्षा सिंह ने शानदार सफलता हासिल कर अपना जलवा बिखेरा है।

वहीं यूपीएससी में सफल हुए कुल 958 अभ्यर्थियों में पहले नम्बर पर राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर है. बिहार से सफल होने वाले अभ्यर्थियों में टॉप 10 में दो जबकि टॉप 20 में 4 शामिल हैं. इसमें चौथे नम्बर पर मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला हैं, जबकि 10वें स्थान पर पटना के उज्ज्वल प्रियांक हैं. वहीं 16 वें स्थान पर औरंगाबाद के मोनिका श्रीवास्तव जबकि 20 वें नम्बर पर नवादा के रविराज हैं।

इसके अतिरिक्त बड़ी सख्या में बिहार से आने वाले अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है. इसमें 171 वीं स्थान बेगूसराय की रूचि सिंह ने हासिल किया है. इसी तरह आकांक्षा सिंह ने 301वां स्थान हासिल किया है।

इसे भी पढ़ें : Bihar Politics : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना जनादेश का अपमान : महेंद्र पांडेय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करना चाहती है तपस्या चटर्जी जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन…

Spread the love

Bihar Politics : 7 को  जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना, करेंगे पूरे बिहार का भ्रमण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 7 मार्च यानी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *