Gua : फरार आरोपी के खिलाफ COURT ने जारी किया इश्तेहार, पुलिस ने घर पर चस्पाया

गुवा : चाईबासा स्थित एसडीजेएम (सदर) न्यायालय ने किरीबुरू थाना कांड संख्या 04/2024 के एक आरोपी के खिलाफ इश्तेहार जारी करते हुए उसे अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है। आरोपी के लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत यह कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश के अनुसार सूरज दास उर्फ सूरज पान (लगभग 35 वर्ष), पिता स्वर्गीय शर्मा पान, निवासी मेन मार्केट किरीबुरू, थाना किरीबुरू, जिला पश्चिम सिंहभूम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323 और 325 के तहत मामला दर्ज है। मामले में पहले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में सफल नहीं हो पाई। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर किरीबुरू पुलिस ने आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा कर उसे शीघ्र अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : गर्मी की शुरूआत होते ही तत्पर हुआ जिला प्रशासन, बंद पड़े जलमीनार, नलकूप एवं चापाकलों को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश

Spread the love

Related Posts

Patamada : कमलपुर में दो बाइक की सीधी भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, MGM अस्पताल रेफर

पटमदा : कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह में ऐसार पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवक गंभीर…

Spread the love

Potka : प्रेमनगर में धूमधाम से मनाई गई होली, घर-घर जाकर दी होली की शुभकामनाएं 

पोटका : पोटका प्रखंड के प्रेमनगर गांव में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *