Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले

जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था सुरभि की ओर से शनिवार को  नरभेराम हंसराज अंग्रेजी विद्यालय के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले मौजूद रहे। मौके पर उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए श्री काले ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर की सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

सुरभि के प्रणेता, जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी गोविंद दोदराजका को साधुवाद देते हुए उन्होंने कहा कि विगत 26 वर्षों से निरंतर इस काव्य परंपरा को वे जीवंत बनाए हुए हैं। होली की पूर्व संध्या पर आयोजित यह भव्य कवि सम्मेलन नगरवासियों के लिए हास्य और साहित्य का अनुपम उत्सव बन चुका है, जिसमें देश के अनेक दिग्गज कवि अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

संतोष आनंद को देख भाव विभोर हुए श्रोता

कवि सम्मेलन के मंच पर 85 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध एवं सुप्रसिद्ध कवि एवं गीतकार संतोष आनंद की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। उनके परिश्रम एवं त्याग की सभी से सराहना की। अन्य आमंत्रित कवियों में ‘नेताजी लपेटे में’ कार्यक्रम से प्रसिद्ध डॉ. आदित्य जैन, मुन्ना बैटरी, हिमांशु बवंडर, चेतन, श्रद्धा शौर्य एवं शशि श्रेया ने अपनी ओजपूर्ण एवं हास्यरस से परिपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित साहित्यप्रेमी श्रोताओं ने मुक्त कंठ से आनंद लिया और अंत में सभी ने इस सफल आयोजन के लिए श्री गोविंद दोदराजका जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा में छह प्रस्ताव पर लगी मुहर, 3 मार्च को महा रक्तदान शिविर को सफल बनाने की अपील

Spread the love

Related Posts

Potka : विद्या भारती का शत-प्रतिशत रिजल्ट, आदर्श माहुरी बना स्कूल टॉपर

पोटका : विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल, क्षेत्र और अभिभावकों का नाम रोशन…

Spread the love

Big Breaking : बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, इलाके में बढ़ी दहशत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपड़ा में बुधवार रात करीब 10 बजे स्वर्णरेखा नदी से एक और जिंदा बम बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time