Deoghar : कांग्रेस का संगठन सृजन परिचर्चा शुरू, के राजू कार्यकर्ताओं से कर रहें है सीधा संवाद

देवघर : कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य के राजू शहर के बैद्यनाथ विहार होटल में देवघर, दुमका, जामताड़ा जिले के 94 मंडल-प्रखंड अध्यक्ष और तीन जिलाध्यक्ष से सीधा संवाद कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस बैठक को संगठन सृजन परिचर्चा का नाम दिया है। यह पहला मौका है, जब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की ओर से ग्रासरूट के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल की जा रही है। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद फुरकान अंसारी, वरिष्ठ नेता मणि शंकर, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय समेत कई नेता मौजूद में है। संगठन सृजन परिचर्चा में प्रभारी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक-एक कार्यकर्ता और नेता की बात सुन रहे हैं। इससे पहले गोड्डा में में भी प्रदेश प्रभारी ने साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ के प्रखंड व मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka: सानग्राम में सरहुल पूजा का आयोजन, अच्छी बारिश की कामना

Spread the love
  • Related Posts

    West Bengal : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दिया

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिस्टर बोस को नवंबर 2022 में पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया था।…

    Spread the love

    Bihar : रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर तंज, कहा-जैसी करनी वैसी भरनी

    पटना : राजद नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार की राजनीति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। रोहिणी आचार्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *