Adityapur: आदित्यपुर में कांग्रेस की बैठक, निकाय और पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन

आदित्यपुर : रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रेलवे मैदान स्थित हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य आसन्न निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा करना था.

आदित्यपुर सरायकेला कपाली नगर निकाय चुनाव की तैयारी

बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ निकाय और पंचायत चुनाव पर गहन चर्चा की गई. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर सरायकेला कपाली नगर निकाय चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा. इसके लिए सभी वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने पर विचार किया गया. बैठक में अंबुज कुमार ने कहा कि इस निर्णय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश और राज्य प्रभारी के राजू को लिखित रूप में दी जाएगी.

प्रदेश सचिव और वरिष्ठ नेताओं की भूमिका

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव गोपाल प्रसाद ने चुनाव की रणनीति पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए और एकजुट होकर चुनाव में उतरने का आह्वान किया. वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, जिला महासचिव खिरौद सरदार, जिला उपाध्यक्ष ऋषि मिश्रा, ज़मील सरफ़, बबन, जिला महासचिव रामशंकर पांडेय और प्रकाश मंडल ने भी बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

होली की बधाई और शुभकामनाएं

बैठक के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. इस अवसर पर आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राहुल यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, अरुण पांडे, कुणाल राय, अरुण यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, संदीप गोप, जिला सचिव गोपाल सिंह राजपूत, दारा सिंह, विजय झा, गोलू पांडे, राहुल कुमार, अमरेश ठाकुर, राजू लोहार, कांति मंडल, जगदीश टीयू, अमन सिंह, श्रीधर कुशवाहा, रमेश यादव और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सियासी बंधन को तोड़कर, सरयू राय के होली मिलन समारोह में जुटे नेता और कार्यकर्ता

Spread the love

Related Posts

New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य…

Spread the love

Potka: पंचायती राज दिवस पर हल्दीपोखर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, बच्चों के बीच शरबत व पुस्तक का वितरण

पोटका : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time