Deoghar: महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर जताया विरोध

Spread the love

देवघर: देवघर जिले के जसीडीह स्थित संथाली मोहल्ले में महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह के खिलाफ पुतला दहन किया। यह विरोध उनकी द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में दिए गए विवादित बयान को लेकर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने किया।

नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि विजय शाह का बयान न केवल सेना की शान को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि यह देश के प्रति अपमानजनक भी है। उन्होंने मांग की कि ऐसे मंत्री को तुरंत पद से बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति का मंत्री पद पर रहना उचित नहीं है।

महिला कांग्रेस का बयान
देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि मंत्री का विवादित बयान महिलाओं का अपमान है, जबकि देश की बेटियां सेना में उत्कृष्ट सेवा दे रही हैं और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने को सदैव तत्पर हैं।

कार्यक्रम में शामिल हुए नेता और कार्यकर्ता
पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राधा देवी, चंदा देवी, झमेली देवी, सन्नी देवी, रोजी खातून, काजल देवी, नजमा बीबी, रूबी खातून, रजिया बीवी, सीता देवी के साथ-साथ कांग्रेस के मनोहर विश्वकर्मा, बोंगा मियां, भोला मियां सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली 21 मई को, प्रभारी के. राजू लेंगे भाग


Spread the love

Related Posts

Homage to Shibu Soren: दिल्ली से रांची पहुंचा दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर

Spread the love

Spread the loveरांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समुदाय के नेता शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर भारी श्रद्धा और सम्मान के बीच पहुंचा। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता,…


Spread the love

Homage to Shibu Soren: झारखंड आंदोलन का एक युग समाप्त – श्रद्धांजलियों में डूबा Kolhan, सांसद-विधायक समेत इन्होने व्यक्त की संवेदनाएं

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के महानायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *