Jamshedpur: मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने झपट्टा मारकर बुजुर्ग महिला से छीना पर्स

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अपना आंगन में रहने वाली 73 वर्षीय रीता दत्ता से दोपहर को पर्स छिन लेने की घटना सामने आई। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पर्स में 52 हजार रुपये नकद, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक, सात चेक बुक और सैमसंग मोबाइल था।

रीता दत्ता बैंक ऑफ इंडिया, टेल्को शाखा से दोपहर 1.40 बजे पैसे लेकर निकली थीं। वह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांझा स्थित घर के सामने बने प्रज्ञा केंद्र में लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक अचानक आया और पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया। महिला ने चिल्लाया, लेकिन अपराधी तेजी से मनपीटा की ओर भाग गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Spread the love

Related Posts

West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा…

Spread the love

Potka : डायन प्रथा एक सामाजिक कलंक है, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और जागरूकता खत्म करने का मूल मंत्र  :  डॉ. रजनी महाकुड़

पोटका :  जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में साहियाओं के बीच डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *