जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अपना आंगन में रहने वाली 73 वर्षीय रीता दत्ता से दोपहर को पर्स छिन लेने की घटना सामने आई। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पर्स में 52 हजार रुपये नकद, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक, सात चेक बुक और सैमसंग मोबाइल था।
रीता दत्ता बैंक ऑफ इंडिया, टेल्को शाखा से दोपहर 1.40 बजे पैसे लेकर निकली थीं। वह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांझा स्थित घर के सामने बने प्रज्ञा केंद्र में लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक अचानक आया और पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया। महिला ने चिल्लाया, लेकिन अपराधी तेजी से मनपीटा की ओर भाग गए।
घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
There is no ads to display, Please add some


















































