जमशेदपुर: सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के समापन के दिन मंगलवार को अधिवक्ता संदीप कुमार साहू का लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया। वे सीताराम डेरा के आवास पर ही जीवनमुक्त हुए।
अधिवक्ता संदीप कुमार साहू का स्वभाव अत्यंत विनम्र और मित्रवत था। उनकी पत्नी श्रीमती सोमा दास भी अधिवक्ता और मेडिएटर हैं।
संदीप साहू का पार्थिव शरीर आज दोपहर लगभग 2:00 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट लाया गया और वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस जानकारी की पुष्टि अधिवक्ता श्याम ठाकुर और कार्यकारी सदस्य अधिवक्ता अभय कुमार सिंह ने की।
अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य जिला बार संघ, जमशेदपुर ने हृदय से उन्हें नमन किया और कहा कि छठ पूजा के कारण बहुत से अधिवक्ता श्रद्धांजलि देने के लिए घाट पर उपस्थित नहीं हो सके।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा कर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच