Jamshedpur: सियासी बंधन को तोड़कर, सरयू राय के होली मिलन समारोह में जुटे नेता और कार्यकर्ता

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ. इस आयोजन में अपराह्न 3 बजे से भोजपुरी गीतों की मधुर धुनों पर लोग झूमते रहे और होली के रंगों में रंग गए. इस अवसर पर विधायक सरयू राय को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई. होली मिलन समारोह का आयोजन बिष्टुपुर स्थित उनके आवास/कार्यालय पर हुआ, जहां भोजन की व्यवस्था भी की गई थी.

 

सांसद विद्युत वरण महतो और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी विशेष रूप से उपस्थित हुए. उन्होंने विधायक सरयू राय को गुलाल लगाकर लंबे समय तक समारोह में उनका साथ दिया. वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह भी इस आयोजन में शामिल हुए और विधायक राय के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया.

सियासी बंधन तोड़े, सभी दलों के लोग हुए शामिल

इस होली मिलन समारोह की खासियत यह रही कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता, सियासी विभाजन को भूलकर एक साथ आए. उन्होंने गले मिलकर अबीर लगाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं. सभी ने मिलकर होली के रंग में रंगने और एकजुटता का संदेश दिया.

महिलाओं का उत्साह और रंगीन डांस

इस अवसर पर महिलाओं का उत्साह देखते ही बना. सभी ने भोजपुरी गीतों पर जमकर डांस किया, सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाई. कोई भी व्यक्ति न तो किसी प्रकार के भय में था और न ही संकोच. हर कोई बिंदास होकर इस पर्व को मनाने में शामिल हुआ. महिलाओं के जोश और उल्लास ने समारोह को और भी खास बना दिया. समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने भोजन की व्यवस्था की भी तारीफ की और इसे बड़े अच्छे तरीके से आयोजित होने पर सराहा.

विभिन्न प्रमुख नेता हुए शामिल

इस होली मिलन समारोह में कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. इनमे हरिकिशोर तिवारी, मुरलीधर केडिया, सुरेश संथालिया, मुकेश मित्तल, शंकर मित्तल, गोविंद दोदराजका, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा, भाजपा के पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह और अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस आयोजन में भाग लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अबीर-गुलाल में रंगी तैलिक साहू महासभा की होली, संगीत पर थिरके लोग

Spread the love

Related Posts

West Bengal : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दिया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिस्टर बोस को नवंबर 2022 में पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया था।…

Spread the love

Seraikela : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक पर मरीज का इलाज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष ने डॉक्टर को लगाई फटकार, डीएस से कार्रवाई की मांग

सरायकेला :  सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ पी एम बाड़ा के द्वारा मरीज का उपचार करने को लेकर पैसे की मांग करने की सूचना पर गुरुवार को सरायकेला नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *