Deoghar: दिनेशानंद झा ने किया कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी K Raju का स्वागत

देवघर: कांग्रेस के वरीय नेता दिनेशानंद झा ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू का लीला मंदिर के समीप भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश प्रभारी के साथ-साथ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को भी पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान किए.

कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार

दिनेशानंद झा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का पल है कि प्रदेश प्रभारी का आगमन देवघर में हुआ है. इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है. उनका कहना था कि प्रभारी का यह आगमन देवघर जिले के कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

कांग्रेस पार्टी की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

दिनेशानंद झा ने आगे कहा कि प्रदेश प्रभारी के राजू के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी संथाल परगना समेत पूरे राज्य में और भी मजबूत होकर उभरेगी. उनका नेतृत्व पार्टी को न सिर्फ राजनीतिक रूप से मजबूत करेगा, बल्कि कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित करेगा.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: प्रदेश प्रभारी K. Raju पहुंचे देवघर, किया बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार दर्शन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time