Jamshedpur: श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, सरयू राय ने छठ घाटों का लिया जायजा – गंदगी देख हुए नाराज

जमशेदपुर: चैती छठ पर्व को देखते हुए जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने घाटों की साफ-सफाई का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए.

दोमुहानी घाट पर पानी की कमी, श्रद्धालुओं ने की मांग

सरयू राय सोनारी स्थित दोमुहानी घाट, बच्चा सिंह बस्ती घाट और कपाली घाट पहुंचे. दोमुहानी घाट पर पानी की कमी देख स्थानीय लोगों ने उनसे अनुरोध किया कि डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ा जाए ताकि छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो. घाट की साफ-सफाई को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई.

प्रशासन को सफाई अभियान तेज करने के निर्देश

इसके बाद विधायक बच्चा सिंह बस्ती घाट और कपाली घाट पहुंचे, जहां गंदगी की समस्या स्पष्ट दिखी. इस पर उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि घाटों पर अविलंब सफाई अभियान चलाया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने खासतौर पर कदमा के शास्त्रीनगर, सतीघाट, रामनगर, सोनारी दोमुहानी, बच्चा सिंह बस्ती घाट और कपाली घाट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई, जहां छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं.

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान विधायक सरयू राय के साथ जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, रवि ठाकुर, संजय तिवारी, अजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, रवि शंकर सिंह, शेषनाथ पाठक, लालू रजक, अतुल सिंह, उत्तम कुमार, संजय रजक, नारायण प्रसाद, काजल मुखर्जी सहित कई भाजपा और जदयू कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सोनारी में गूंजे गणगौर के मंगलगीत, नवविवाहिताओं का हुआ सम्मान

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time