जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में स्थित उर्मिला अपार्टमेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक युवक और एक युवती को पकड़ा गया. पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां पूछताछ जारी है.

स्थानीय निवासियों ने की थी शिकायत
सूत्रों के अनुसार, इस अपार्टमेंट में बीते कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं. लगातार अज्ञात युवकों और युवतियों का आना-जाना स्थानीय निवासियों को परेशान कर रहा था. संदेह बढ़ने पर कॉलोनीवासियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.
आपत्तिजनक सामान बरामद, जांच जारी
पुलिस ने छापेमारी के दौरान फ्लैट से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गतिविधि के पीछे कौन लोग शामिल हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें : Giridih Violence on EID: गिरिडीह में फिर भड़का सांप्रदायिक तनाव, ईद के दिन पत्थरबाजी, आधा दर्जन घायल
There is no ads to display, Please add some



















































