Giridih Violence on EID: गिरिडीह में फिर भड़का सांप्रदायिक तनाव, ईद के दिन पत्थरबाजी, आधा दर्जन घायल

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के धरियाडीह इलाके में ईद के मौके पर दो समुदायों के बीच विवाद भड़क गया, जो बाद में पत्थरबाजी में तब्दील हो गया. इस घटना में करीब 6-7 लोग घायल हो गए. हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

घटना के समय मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा कर लौट रहे थे, जबकि हिंदू समुदाय के लोग रामनवमी को लेकर मंदिर में भजन और डंका बजा रहे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ गई, जो धीरे-धीरे टकराव में बदल गई.

सुबह शांत हुआ मामला, शाम को फिर भड़का तनाव

पुलिस ने सुबह समय रहते विवाद को शांत करवा दिया था, लेकिन शाम होते ही दोबारा विवाद भड़क उठा. दोनों समुदायों के बीच फिर से कहासुनी हुई और मामला इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी शुरू हो गई. कुछ ही देर में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई.

घायलों का इलाज जारी, पुलिस तैनात

इस घटना में घायल हुए करीब आधा दर्जन लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए एसडीएम विस्पुते श्रीकांत, एसडीपीओ जितवाहन उराव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश महतो और नगर, मुफ्फसिल तथा पचंबा थाना प्रभारियों को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा.

रात में फिर हुआ हंगामा

रात 9 बजे के करीब एक बार फिर विवाद की सूचना मिली, जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ा. फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Breaking News Train Collision Jharkhand: झारखंड में अहले सुबह दो रेलगाड़ियों की भीषण टक्कर, दो लोको पायलट की दर्दनाक मौत 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : करम पूजा देखने गए रवि मुंडा की टूटे बिजली तार की चपेट में आने से मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत शाखाभंगा गांव में करम पूजा देखने अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे कदमडीहा गांव निवासी 43 वर्षीय रबि मुंडा की बुधवार रात…

Spread the love

Jhargram : सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, आठ दिन बाद घर पर मां ने भी दम तोड़ा, आर्थिक संकट से जूझ रहे झाड़ेश्वर महतो को सरकारी मदद का है आसरा

जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से विशेष आर्थिक सहायता की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र झाड़ग्राम : पत्नी और मां को खोने तथा खुद सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time