Jamshedpur: एम टाइप फ्लैट परिसर से चोरों ने उड़ाई बाइक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ट्यूब बड़ी स्थित एम टाइप फ्लैट परिसर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। वारदात उस समय हुई जब इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, देर रात कुछ चोर गैरेज में घुसे और वहां लगे ताले को तोड़कर एक बाइक लेकर फरार हो गए। चोरी से पहले उन्होंने अन्य कई बाइकों के लॉक और चाबी स्लॉट को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सुबह जब लोग नींद से उठे तो देखा कि गैरेज का ताला टूटा पड़ा है और एक बाइक गायब है। लोगों ने तुरंत सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूरी वारदात गैरेज में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज की मदद से आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों है। उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पलासबनी में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सामान ले उड़े अज्ञात चोर

Spread the love

Related Posts

West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा…

Spread the love

Potka : डायन प्रथा एक सामाजिक कलंक है, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और जागरूकता खत्म करने का मूल मंत्र  :  डॉ. रजनी महाकुड़

पोटका :  जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में साहियाओं के बीच डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *