जमशेदपुर: आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। जनता का उत्साह और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से झामुमो खेमे में जीत का विश्वास और मजबूत हुआ है।
झामुमो के पोटका विधायक संजीव सरदार लगातार घाटशिला क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने बाघूड़िहा पंचायत के बुरुडागा और घाटशिला प्रखंड के डूमकाकोचा गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील की।
विधायक संजीव सरदार ने कहा, “जनता का उत्साह और कार्यकर्ताओं का जोश साफ बताता है कि घाटशिला में झामुमो एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाएगा। अबुआ सरकार सबका सम्मान कर रही है, और जनता अब केवल ‘तीर-कमान’ के निशान पर भरोसा जता रही है।”
उन्होंने आगे कहा कि घाटशिला उपचुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि स्वर्गीय रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करने का अवसर है। जनता का स्नेह और विश्वास झामुमो की नीतियों पर गहरी आस्था का प्रतीक है।
विधायक के जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। स्थानीय लोग विकास, सम्मान और स्थिर शासन के लिए झामुमो प्रत्याशी को समर्थन देने का संकल्प ले रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: एम टाइप फ्लैट परिसर से चोरों ने उड़ाई बाइक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
There is no ads to display, Please add some



















































