Jamshedpur: मानगो में जल्द सजेगा श्याम दरबार, कोलकाता से आएंगे भजन गायक

जमशेदपुर:  मानगो स्थित श्री श्याम भवन, न्यू पुरूलिया रोड में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से दो दिवसीय 26वां श्री श्री श्याम जन्मोत्सव 2025 का आयोजन 1 और 2 नवंबर (शनिवार और रविवार) को धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और कोलकाता से आए विशेष कारीगर बाबा श्याम का दरबार फूलों से सजा रहे हैं।

संस्था के अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को शाम 7:15 बजे ज्योत प्रज्वलन और पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद रात 8:15 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। कोलकाता से आए भजन गायक अभिषेक शर्मा और प्रिया पोद्दार के साथ-साथ स्थानीय कलाकार राजेन्द्र शर्मा, राहुल सिंह, सलोनी चौहान, सागर मूर्ति और कृष्णमूर्ति एंड टीम बाबा श्याम के चरणों में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
भक्ति का यह माहौल देर रात तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार की सुबह 4:15 बजे मंगला आरती, जबकि बारस पूजन और भोग दोपहर 12:15 बजे होगा। इसके बाद महाप्रसाद वितरण 1:15 बजे से आरंभ होगा।

संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। मंडल ने सभी श्याम प्रेमियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने और बाबा श्याम के आशीर्वाद का लाभ लेने की अपील की है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time