
जमशेदपुर: गुरु नानक मध्य विद्यालय, मानगो के शिक्षक उत्तम कुमार सिंह को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रोन्नत कर प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सचिव संतोख सिंह और सीजीपीसी अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह द्वारा औपचारिक रूप से की गई।
पूर्व में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे
उत्तम कुमार सिंह इससे पूर्व विद्यालय में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वे पूर्व प्रधानाचार्या सुरेंद्र कौर के सेवानिवृत्त होने के बाद इस नई जिम्मेदारी को संभालेंगे।
नए नेतृत्व में शिक्षा के नए आयाम
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव संतोख सिंह, सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह और मानगो गुरुद्वारा के महामंत्री जसवंत सिंह जस्सू ने उत्तम कुमार सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि श्री सिंह के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा और विकास के नए शिखर को छुएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विश्व पृथ्वी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में सेमिनार, पुनर्चक्रण और जल संरक्षण पर चर्चा