Adityapur: पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस बीती रात को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू सोनकर के रूप में हुई है. प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि आदित्यपुर पुलिस आशियाना मोड़ के समीप संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति गम्हरिया की ओर भागने लगा, जिससे उसकी गतिविधियों पर शक हुआ.

न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे दबोच लिय. पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 16 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 3.42 ग्राम) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Gua: सेल को मिली हरी झडी, किरीबुरु और मेघाहातुबुरु खदानों को 247 हेक्टेयर का स्टेज-2 फॉरेस्ट क्लियरेंस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल…

    Spread the love

    Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन

    जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time