Chandil: NH-33 पर फिर हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, वन-वे व्यवस्था पर भड़के लोग

चांडिल: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के टाटा-रांची मुख्य राज्य मार्ग एनएच-33 पर स्थित चिलगु-सहरबेड़ा के पास शनिवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई. घाटशिला के सुरदा मुसाबनी निवासी प्रकाश चंद्रा पाल बाइक से गुजर रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए और शरीर से काफी खून बहने लगा.

स्थानीय राहगीरों ने की मदद, भाजपा नेता ने पहुंचाई सहायता
घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आकाश महतो को सूचित किया. उन्होंने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर प्रकाश पाल को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भिजवाया.

वन-वे व्यवस्था से लगातार हो रही दुर्घटनाएं
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते नौ महीनों से चिलगु-सहरबेड़ा के पास एनएच-33 को वन-वे कर दिया गया है, जिससे मार्ग पर भ्रम की स्थिति और यातायात अव्यवस्था बनी हुई है. हर दो-तीन दिन पर कोई न कोई हादसा हो रहा है, जिससे राहगीरों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त है.

एनएचएआई पर गुस्सा, प्रशासन से सुधार की मांग
घटना के बाद क्षेत्र में एनएचएआई के प्रति आक्रोश देखा गया. लोगों का कहना है कि बार-बार दुर्घटनाओं के बावजूद सड़क की डिजाइन और ट्रैफिक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया है. स्थानीय नागरिकों ने वन-वे व्यवस्था को समाप्त करने और सड़क पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : Baharagora: सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time