Baharagora: सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध की मौत

बहरागोड़ाः शनिवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के चित्रेश्वर जाने वाली मुख्य सड़क पर अंगारपाड़ा गांव के पास पुलिया पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कानीमुहली गांव निवासी भरत चंद्र पैड़ा(81) वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक भरत चंद्र पैड़ा साइकिल से अपने खेतों का हाल-चाल देखने गए थे.  घर लौटते समय अंगारपाड़ा पुलिया पर एक तेज रफ्तार सीमेंट खाली ट्रक (JH05CX 0430 )ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के कारण वृद्ध व्यक्ति सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.

कोहराम मचा

जिससे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.मृतक भरत चंद्र पैड़ा के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.साथ ही दुर्घटना की खबर सुनते ही स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी.ऊधर बहरागोड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए घाटशिला भेज दिया तथा हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक की तलाश करने तथा अपने स्तर से कार्रवाई करना में जुटी हुई है .

इसे भी पढ़ें :Gamharia: विधायक गागराई के प्रयास से झारगोविंदपुर में सात दिन बाद हुई विद्युत आपूर्ति बहाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time