Adityapur: गुरुकुल कोचिंग सेंटर में प्रतिभा सम्मान समारोह, पहले बैच में ही शत-प्रतिशत सफलता

आदित्यपुर: शनिवार को आदित्यपुर स्थित गुरुकुल कोचिंग सेंटर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित संध्या प्रधान द्वारा किया गया. इस अवसर पर जैक बोर्ड 2024 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
गौरतलब है कि वर्ष 2024-25 गुरुकुल कोचिंग सेंटर का पहला बैच रहा, जिसमें 10वीं के 12 और 12वीं के 7 विद्यार्थियों ने भाग लिया. सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की. इनमें से 15 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड (प्रथम श्रेणी) और 4 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की.

विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में एम सी के एस फूड फॉर हंगरी संस्था की टीम ने विद्यार्थियों को परिधान और प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया. इस टीम में अनुराग कुमार, मीनू रायसरना, अंजू सिंघानिया, रवीना कुमारी और आभा ठाकुर शामिल थीं.

इस अवसर पर नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष पी.के. नदी, शंभू प्रामाणीक, भारत संस्कार के उपाध्यक्ष एवं शिक्षाविद एस.डी. प्रसाद, संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता और गुरुकुल कोचिंग के सहयोगी गणेश, बदल, संतोष भी उपस्थित थे.

इस वर्ष 10वीं बोर्ड में प्रियंका कुमारी और 12वीं बोर्ड में गीतांजलि कुमारी ने गुरुकुल टॉपर्स का स्थान प्राप्त किया. उनके प्रदर्शन को सभी ने सराहा और उन्हें आगे भी उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया गया.

इसे भी पढ़ें :

Adityapur: JARDCL को सौंपी गई टोल रोड, फिर कैसे लगे अवैध होर्डिंग्स? जलाडो ने उठाई आवाज

 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : सारंडा में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

मारे गए नक्सलियों में अधिकांश पर ओडिशा व बंगाल सरकार ने भी घोषित किया था इनाम चाईबासा : सारंडा जंगली क्षेत्र में किरीबुरू थाना अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के मेयर की प्रत्याशी ज्योति सिंह  के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया लिट्टी चोखा का आनंद

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के चर्चित समाज सेवी अविनाश सिंह राजा ने बुधवार को अपने पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। इस मदौरान श्री राजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *