Jhargram : लोकल बोर्ड इलाके में भीषण आग से भारी तबाही, कई दुकानें जलकर स्वाहा, मुआवजे की मांग

झाड़ग्राम : शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित लोकल बोर्ड इलाके में बीती देर रात लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक कुल सात दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात अचानक इलाके में धुआं और आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि स्थिति जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गई। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिन परिवारों की आजीविका इन दुकानों पर निर्भर थी, उनके सामने अब गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही झाड़ग्राम के नव निर्वाचित विधायक लक्ष्मीकांत साऊ मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि इस घटना को राजनीतिक रंग न दिया जाए।
वहीं, जंगलमहल स्वराज मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि प्रभावित दुकानदारों को मानवीय आधार पर तत्काल सहायता और राहत देने की मांग को लेकर प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपा जाएगा। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की भी मांग की ताकि यदि आग लगने के पीछे किसी प्रकार की लापरवाही या साजिश सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा, पुनर्वास और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवार इस संकट से उबर सकें।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : निर्माणाधीन अंडरपास का एक हिस्सा हुआ ध्वस्त, सुरक्षा और निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस दे को ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया 

झाड़ग्राम : सांस्कृतिक जगत के लिए एक और गौरव का क्षण सामने आया है। नृत्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस…

Spread the love

Kolkata : पुलों के पुनर्वास, मजबूती, रेट्रोफिटिंग और पुनर्निर्माण पर रेलवे करेगा 4,500 करोड़ रुपये खर्च, 199 पुलों पर साइड पाथवे का हुआ निर्माण 

कोलकाता : माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे के मिशन-3000 एमटी के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने क्षेत्र के पुराने और महत्वपूर्ण पुलों के उन्नयन का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time