बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। अंधेरा अधिक होने के कारण काफी समय तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा, जिसकी सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिसे लेकर पुलिस सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में फोटो साझा करने के साथ-साथ एनएच किनारे स्थित होटलों और आसपास के ग्रामीणों से गहन पूछताछ कर शिनाख्त की कोशिशों में जुटी हुई है।
There is no ads to display, Please add some



















































