बहरागोड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने गुरुवार को बहरागोड़ा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की और क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आमजन की सुरक्षा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर जोर देते हुए सुझाव दिया कि स्थानीय स्तर के छोटे-मोटे विवादों को थाना स्तर पर ही आपसी संवाद और समझौते के माध्यम से शीघ्र निष्पादित किया जाए। चर्चा के मुख्य केंद्र में अपराध नियंत्रण, नशाखोरी व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और युवाओं को जागरूक करने जैसे गंभीर मुद्दे शामिल रहे। दुखनी सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस-जन संवाद बढ़ाने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई, ताकि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण मजबूत किया जा सके। इस सकारात्मक विचार-विमर्श के दौरान क्षेत्र की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने पर बल दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : मालुआ में गूंजा हर-हर महादेव, 108 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
There is no ads to display, Please add some



















































