पोटका : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गईं। रांची स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट रिसोर्ट में उन्होंने गढ़वा निवासी झामुमो प्रवक्ता सह उच्च न्यायालय के सरकारी अधिवक्ता धीरज दूबे के साथ सात फेरे लेकर अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह समारोह पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह में राज्य की कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं नवदंपति को आशिर्वाद देने पहुंचे। इसके अलावा नगर विकास मंत्री सुदिव्या कुमार, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पोटका विधायक संजीव सरदार, सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो एवं विधायक संजीव सरदार की धर्मपत्नी रानिता सरदार समेत कई गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहे।
विवाह समारोह के दौरान वर-वधू को शुभकामनाएं एवं आशिर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा शुभचिंतक पहुंचे। पूरे बैंक्वेट परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां पारंपरिक संगीत और वैवाहिक रस्मों के बीच खुशी का माहौल बना रहा।
समारोह के उपरांत आयोजित स्वरुचि भोज में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। अतिथियों ने नवदंपति के सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की। पोटका एवं आसपास के क्षेत्रों में भी सीओ निकिता बाला के विवाह को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार शुभकामनाएं दी जाती रहीं।
इसे भी पढ़ें : potka : मुखिया की शिकायत प र हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम, प्रदूषण रोकथाम के दिए निर्देश















































