potka : मुखिया की शिकायत प र हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम, प्रदूषण रोकथाम के दिए निर्देश

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से हो रही लोडिंग-अनलोडिंग एवं ओवरलोडिंग परिवहन के कारण क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज की ओर से प्रदूषण विभाग एवं एनजीटी में की गई शिकायत पर  बृहस्पतिवार को प्रदूषण विभाग की टीम ने रेलवे साइडिंग पहुंचकर जांच की।

मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने शिकायत में कहा था कि हाता-ओड़िशा मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों स्कूली बच्चों एवं यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन रेलवे साइडिंग के ठेकेदार द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की अनदेखी की जा रही है। इससे क्षेत्र में धूलकण तेजी से फैल रहा है, जिसके कारण  लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

जांच के दौरान प्रदूषण विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद आफताब आलम ने रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को नियमित जल छिड़काव करने, स्टॉक प्वाइंट को तिरपाल से ढकने, बाउंड्री वॉल निर्माण कराने तथा ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

वहीं मुखिया देवी कुमारी भूमिज एवं जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से रेलवे साइडिंग एवं धर्म कांटा से फैल रहे प्रदूषण के कारण लोगों का घर के बाहर सोना, कपड़े सुखाना और यहां तक कि बाहर उगाई गई सब्जियों का सेवन करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए रेलवे साइडिंग एवं धर्म कांटा को बंद किया जाना चाहिए। इस मौके पर संजय राय, कमलेश राय समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग विधायक ने उठाई

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time