जादूगोड़ा :आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति का प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का रविवार को आशा भवन गोविंदपुर में विधिवत गठन हो गया।इधर घाटशिला, चाकुलिया जादूगोड़ा, पोटका समेत पूरे कोल्हान से लेकर रांची तक के समाज के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा लिया। इस सांगठनिक बैठक में आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति का तीन वर्षीय प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी में अध्यक्ष बने नवदीप दास जबकि मुख्य संयोजक डॉ सुंदर लाल दास,मुख्य संरक्षक मृत्युंजय दास,संयोजक मदन मोहन दास, कार्यकारी अध्यक्ष विद्या सागर दास, महासचिव हेमन्तो दास, सचिव गुरु पदों दास, व लक्खी दास, संरक्षक जोगेंन दास,संयोजक शिव प्रसाद, उपाध्यक्ष मदन मोहन दास व शक्ति पदों दास को चुना गया। सभी चयनित केंद्रीय कमिटी की गुरुदेव गोपी नाथ गोस्वामी ने चैतन्य महाप्रभु का पट्टा पहनाकर अभिनंदन किया व प्रमाण पत्र सौंपा।
युवा कमिटी के अध्यक्ष बने संजय दास
झारखंड वैष्णव वैरागी समिति का प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी के गठन के पश्चात युवा व महिला कमिटी का भी गठन किया गया। युवा कमिटी में संजय दास को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि चंचल दास को महासचिव ।इसके अतिरिक संरक्षक शिशिर दास, उपाध्यक्ष हरिकृष्ण दास, मुख्य संयोजक जय गोपाल सचिव राम प्रसाद दास को बनाया गया है।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी इंद्राणी दास
महिला मोर्चा की नई कमिटी में अध्यक्ष इंद्राणी दास,मुख्य संयोजक अणिमा दास,महासचिव सोमा दास, सचिव मीरा दास, उपाध्यक्ष ममता दास चुनी गई है। कार्यक्रम में कोल्हान से लेकर प्रदेश स्तरीय आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति के सदस्यों व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया।



















































