Gua : गुवा बाजार में पान तांती समाज की महिलाओं ने लगाया सेवा शिविर, राहगीरों को बांटा शरबत व चना-गुड़

गुवा : गुवा बाजार में रविवार को पान तांती समाज की महिलाओं द्वारा सेवा और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए नि:शुल्क शरबत एवं चना-गुड़ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए समाज की महिलाओं ने गुवा बाजार आने-जाने वाले लोगों, राहगीरों, मजदूरों और बाजार करने पहुंचे ग्रामीणों के बीच ठंडा शरबत, चना और गुड़ का वितरण किया। कार्यक्रम सुबह से ही गुवा बाजार मुख्य मार्ग के पास शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शरबत ग्रहण किया। महिलाओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। बाजार पहुंचे कई लोगों ने पान तांती समाज की महिलाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि तेज धूप और गर्मी में इस प्रकार का सेवा कार्य काफी सराहनीय है तथा इससे राहगीरों को राहत मिलती है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ लोगों को शरबत पिलाया तथा चना-गुड़ वितरित किया। समाज की कई महिलाएं पारंपरिक परिधान में मौजूद रहीं और अनुशासन के साथ सेवा कार्य में जुटी नजर आईं। आयोजन स्थल पर सामाजिक सद्भाव और सहयोग का माहौल देखने को मिला। पान तांती समाज की महिलाओं ने कहा कि भविष्य में भी समाज हित और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस सेवा कार्य से बाजार क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की लोगों ने खूब प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें : Jagudora, : सुधीर बारीक, अहले सुबह अपने आवास पर लिया अंतिम सॉस ,यूसिल कर्मियों में शोक की लहर, जादूगोड़ा मुक्तिधाम होगा अंतिम अरदास 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time