Bahragora : मानुषमुड़िया में धूमधाम से मनी रविंद्र जयंती, कबीगुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड बंगभासी समन्वय समिति के तत्वावधान में रविंद्र जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अश्वनी कुमार साधु ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पं.स.स. शुभ्रा महापात्र एवं प्लस टू स्कूल के एचएम छोटा भुजंग टुडू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कबीगुरु की तस्वीर से सुसज्जित वाहन के साथ ग्राम भ्रमण कर किया गया, जिसके बाद विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोमा वाला, सावित्री भोल और सागरिका घटवारी ने सुमधुर रविंद्र संगीत की प्रस्तुति दी, जबकि गौरब भोल एवं उनकी टीम ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर शीतल प्रसाद दास, छोटा भुजंग टुडू और शशांक शेखर बारीक ने टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति को सबसे बड़ा शिक्षक बताया और विद्यार्थियों से उनके विचारों व आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया; कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और मंच का सफल संचालन चंडी चरण साधु एवं दीपांकर महापात्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : भाजपा बहरागोड़ा मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और जन समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में…

Spread the love

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time