बहरागोड़ा : शुक्रवार को बहरागोड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन के विस्तार और स्थानीय जन समस्याओं की सूची तैयार की जाएगी ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। इस संगठनात्मक बैठक में वरिष्ठ नेता सुमन कल्याण मंडल, विश्वनाथ बेहरा, उत्पल पैरा, अपूर्व सुंदर दास, मिहिर दलाई, कबिन्दर नाथ कुंडू, तरुण बैरा, मनोज पाल, नंदकिशोर सिंग, हेमकांत भुइयां, नारायण सिंह, प्रह्लाद घोष, राजू महतो और शांति गिरी समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :Bahragora : बहरागोड़ा में SIR को लेकर झामुमो की रणनीतिक बैठक, विधायक समीर मोहंती ने कार्यकर्ताओं को सजग रहने का दिया निर्देश
There is no ads to display, Please add some



















































