जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव उदय कुमार सिंह ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि विनोद कुमार उपाध्याय का निर्वाचन मजदूर हित में है. वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. सम्मान पाकर गदगद विनोद कुमार उपाध्याय ने कांग्रेस महासचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह से मजदूर नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना समाज में मनोबल बढ़ाने वाला है. उन्होंने भरोसा जताया कि मजदूरों ने जो विश्वास उनपर जताया है, उसपर वे सदैव खरा उतरेंगे.
There is no ads to display, Please add some



















































