Potka : दो माह से लंबित वेतन भुगतान व जनगणना कार्य में लगाए जाने से शिक्षकों का फूटा आक्रोश, डीईओ से मुलाकात कर जतायी आपत्ति

पोटका : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों एवं विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) से मुलाकात कर दो माह से लंबित वेतन भुगतान कराने तथा जनगणना कार्य के दौरान विद्यालयी कार्य से शिक्षकों को मुक्त रखने की मांग उठाई।
शिक्षकों ने बताया कि ट्रेजरी घोटाले के कारण पिछले दो माह से वेतन निकासी बाधित है, जिससे शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। कई शिक्षकों को घर-परिवार चलाने के लिए कर्ज लेने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि लगातार वेतन लंबित रहने से दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
संघ के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से जल्द से जल्द लंबित वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान शिक्षकों को विद्यालयी दायित्वों से मुक्त रखने की भी बात कही, ताकि दोनों कार्यों के बीच किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो।
इस दौरान संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शशिकांत सिंह, कोषाध्यक्ष बिट्टू सोनकर, मीडिया प्रभारी अमरनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष मोना भूमिज, संरक्षक रीना कुमारी, सुबोध कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य को किया नमन

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time