Jamshrdpur : बीपीएम हाई स्कूल में आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों पर आधारित ‘विशेष मॉक ड्रिल’ का आयोजन

जमशेदपुर : सिविल डिफेंस, पूर्वी सिंहभूम एवं बीपीएम (BPM) +2 हाई स्कूल बर्मामाइंस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक विशेष ‘मॉक ड्रिल’ (Mock Drill) का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अरुण कुमार एवं प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनमानस को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। सिविल डिफेंस के प्रशिक्षित वॉलंटियर्स द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों— जैसे कि फायर सेफ्टी (Fire Safety), रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation), और कैजुअल्टी ट्रांसपोर्टेशन (Casualty Transportation) का लाइव डेमो (Live Demo) प्रस्तुत किया गया, ताकि विपरीत परिस्थितियों में स्कूली बच्चों के बीच सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित हो सके। उन्होंने कहा है कि समाज में इस तरह महत्वपूर्ण जागरूकता संदेश को व्यापक स्तर पर पहुँचाने के लिए सिविल डिफेंस सराहनीय कार्य कर रही है । मॉक ड्रिल कार्यक्रम को सफल बनाने में सिविल डिफेंस के प्रशिक्षक एवं स्वयं सेवक सहित स्कूल प्रबंधन की सार्थक भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time