गुवा : डीएवी एनआईटी जमशेदपुर मे क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के शुभारंभ में डीएवी एनआईटी जमशेदपुर धर्म शिक्षक धर्म प्रकाश शास्त्री ने क्षेत्रीय रीजनल पदाधिकरी सुश्री रेखा कुमारी की अध्यक्षता एवं शिक्षकों की उपस्थिति में हवन यज्ञ कर पूरे शहर व क्षेत्र में धर्म ध्वनि का गुञ्जयामान कर दिया।इस हवन में डीएवी के की संस्कृत शिक्षिका रंजन कुमारी सहित अन्य 21 शिक्षिकाएं उपस्थित थी । डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा से आए आशुतोष शास्त्री,राजवीर सिंह एवं डीएवी चिड़िया के श्रवण कुमार पांडे खासतौर से उपस्थित थे ।
11 से 13 तारीख तक तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला के उद्घाटन समारोह से पूर्व हवन यज्ञ होने से सभी शिक्षकों में विशेष हर्ष व उल्लास देखा गया । क्षेत्रीय रीजनल पदाधिकरी सुश्री रेखा कुमारी हवन से होने वाले लाभ के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय ने हवन, वायुमंडल शुद्धि के साथ -साथ बच्चों के मानसिक विकास व आचारण में पवित्रता के लिए इसे किया जाना अत्यंत आवश्यक है। हवन से जो धुआं निकलता है उससे वायुमंडल शुद्ध होता है।
इसे भी पढ़ें : Gua : 500 बेरोजगारों की बहाली की मांग पर गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम, उत्पादन ठप
There is no ads to display, Please add some



















































