बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पाथरी पंचायत का सामाजिक और सांस्कृतिक गौरव रहा ‘राधा रानी क्लब’ आज अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। कभी जिस भवन में युवाओं की खिलखिलाहट और इंडोर गेम्स की गूँज सुनाई देती थी, वह सरकारी और स्थानीय तंत्र की उदासीनता के कारण अब एक डरावने खंडहर में तब्दील हो चुका है। बदहाली का आलम यह है कि भवन की छत छलनी हो चुकी है जिससे बारिश का पानी सीधा अंदर आता है, और सुरक्षा के नाम पर लगे खिड़की-दरवाजे या तो चोरों की भेंट चढ़ गए हैं या जंग लगकर टूट चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह क्लब न केवल खेल बल्कि छोटे-मोटे सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए गांव की एकजुटता का प्रतीक था, लेकिन आज इसकी जर्जर दीवारें किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही हैं। युवाओं में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि उनकी खेल प्रतिभा को निखारने वाला एकमात्र मंच अब मलबे के ढेर में बदल रहा है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रशासन से मांग की है कि इस भवन का अविलंब जीर्णोद्धार कराया जाए, अन्यथा गांव की यह सामाजिक विरासत पूरी तरह जमींदोज हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : पीएमएसएमए शिविर में 49 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, डॉ. सुराई मांडी ने सुरक्षित प्रसव हेतु दिए महत्वपूर्ण परामर्श
There is no ads to display, Please add some



















































